विधानसभा ब्रेकिंग : मंत्रालय में गांधी जी की पुरानी मूर्ति लगाने पर बीजेपी विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन शून्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मंत्रालय में गांधी जी की पुरानी मूर्ति लगाने में भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं करने का सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। बीजेपी विधायकों ने कहा गांधी जी की मूर्ति की स्थापना में भष्ट्राचार किया गया है। साथ बीजेपी ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा की मांग करते कहा कार्यशाला की पुरानी मूर्ति को रंग पेंट करके लगा दिया गया।
बीजेपी विधायकों का कहना था गांधी जी की मूर्ति के लिए कलाकार का भुगतान करने की बजाय विभाग के कर्मचारी को पेमेंट किया गया।
अजय चंद्राकर ने कहा सरकार लहर गिनकर पैसा कमाना चाहती है। राष्ट्रपिता की मूर्ति में भष्ट्राचार किया गया।
नारायण चंदेल ने कहा, यह अनोखे तरीके से भष्ट्राचार करने का नायाब नमूना है। राज्य प्रशासन के केंद्र, मंत्रालय में भष्ट्राचार किया गया है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
आसंदी ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति नहीं दी। स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य कर दिया गया।
इसके बाद बीजेपी विधायकों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।