बीरगांव में सीएम भूपेश के कार्यक्रम में उनसे पहले पहुंची देवी मां… देखें वीडियो

तोपचंद, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को बीरगांव क्षेत्र में स्थानीय रहवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात देने अब से कुछ देर में पहुँचने वाले है, वे उससे वहां पहुंचेंगे उससे पहले इस कार्यक्रम में देवी मां आ गयी।
सुनने में अटपटा जरुर है, लेकिन यह सच है। यह कार्यक्रम के पंडाल में देवी भजन चल रहा था। इस दौरान महिला सफाईकर्मियों पर देवी सवार हो गई। फिर क्या था महिलाएं झूपने लगी। अन्य महिलाएं उन्हें सम्हालती दिखी।
देखिए वीडियो
आस्था या अंधविश्वास
क्या वाकई भक्तों का इस तरह से शरीर में प्रकट होने वाली देवी की आराधना करना आस्था का प्रतीक है? क्या मां का अपने भक्तों के शरीर में प्रवेश करने को सच्चाई माना जा सकता है या यह केवल भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करने का जरिया मात्र है? कुछ लोग ये भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं फायदा उठाने के लिए जान बूझकर ऐसा नाटक भी करती है। ज्योतिष के अनुसार यह ऐसा होता भी है माता अपने भक्तों को कभी निराश नहीं देखती है वह किसी भी रूप में आ सकती है।
मनोवैज्ञानिक बीमारी
डॉक्टर कहते हैं कि ऐसा किसी मनोवैज्ञानिक बीमारी के कारण होता है। विज्ञान का मानना ये है कि जब व्यक्ति जिसका दिमाग होता है वो एक ही चीज़ के बारे में बार-बार सोचता है। जैसे की रात्रि के समय अगर वो माता के बारे में ही सोचता रहेगा उतने समय तक तो उसका दिमाग यही सोचने लगता है। उसके बाद उसे वैसा ही महसूस होता है जैसा वो दिमाग में सोचता है। आपको क्या लगता है, अपनी राय से हमें जरूर अवगत कराएं।