22 जनवरी को भाजपा करेगी सभी जिलों के कलेक्टोरेट का घेराव, उग्र आंदोलन की चेतावनी

तोपचंद, रायपुर। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों के साथ उनका रवैया नकारात्मक है। इस मुद्दे पर भाजपा अब प्रदेश स्तर पर 22 जनवरी को आंदोलन करने जा रही है।
यह जानकारी पूर्व मंत्री और बीजीपी विधायक ब्रिजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि किसानों की आत्महत्या सेलेकर धान ख़रीदी में आ रही परेशानियों जैसे मुद्दों को ले कर पार्टी आंदोलन करने जा रही है। इसके तहत कलेक्टरेट का घेराव किया जाएगा और अगर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का इस्तेमाल किया जाएगा तो भाजपा कार्यकर्ताओं का उग्र रूप देखने को मिलेगा।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नड्डा कौन है ट्वीट पर बृजमोहन ने कहा हमें बताने की ज़रूरत नहीं है कि सब जानते है और जनता यह भी जानते है कि पप्पू कौन है।
कांग्रेस द्वारा बीजीपी नेताओं द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान की सूची वायरल होने पर बृजमोहन ने कहा कि धान बेचना कोई ग़लत बात नहीं है। भाजपा और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी इस प्रदेश की जनता है। अगर सार्वजनिक करना है तो कांग्रेस के सौ नेताओं की सूची और भाजपा के सौ नेताओं की सूची सार्वजनिक करें।